Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी में चीनी मिल से धरौली मोड़ तक विद्यार्थीपरिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंजा क्षेत्र

घोसी।मऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को घोसी में राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी घोसी के तत्वाधान में चीनी मिल घोसी से धरौली मोड तक यश वर्मा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे समर्थक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
 किया। 
कार्यक्रम संयोजक यशवर्मा के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई यात्रा चीनी मिल से आगे बढ़ते हुए धारौली मोड़ पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। 
विद्यार्थीपरिषद के यशवर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और पूरे उत्साह के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
  आयोजकों ने नागरिकों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर यशवर्मा,सत्यमचौरसिया,फिरोजअंसारी , प्रांशुसिंह ,सूरज ,आदित्य ,छोटे आदि रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh