जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
•स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का सकुशल आयोजन ।
देवरिया।नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जी.एम. एकेडमी में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। देशभक्ति के रंग में रंगा यह कार्यक्रम संस्कृति, कला और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संगम बना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जी.एम. एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया।
कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में नर्सरी से कक्षा छठवीं तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत 'हम नन्हे-नन्हे बच्चे हैं' और 'इट हैपन्स ओनली इन इंडिया' पर समूह नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद श्रेयांशी के एकल नृत्य, जीवा एवं ग्रुप के समूह नृत्य, अर्पिता एवं ग्रुप द्वारा 'वंदे मातरम्', किंजल के एकल नृत्य और साक्षी एवं ग्रुप द्वारा 'आज दिल पे हाथ रखके' गीत पर शानदार प्रस्तुति दी गई।
इसी क्रम में परिधि एवं ग्रुप ने 'तुम तुम', गरिमा एवं ग्रुप ने 'जय हो' तथा शालिनी एवं ग्रुप ने 'श्यामा आन बसो' गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
दूसरे चरण में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा नौवीं की नित्या एवं ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना से हुई, वहीं कक्षा पहली कक्षा की सृष्टि ने गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा आठवीं की अंकिता एवं ग्रुप ने 'शुभ दिन', कक्षा ग्यारहवीं की सलोनी एवं ग्रुप ने 'तिरंगा' गीत पर देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी। उसी कक्षा की मानसी एवं ग्रुप के समूह नृत्य और कक्षा सातवीं के आदित्या एवं ग्रुप द्वारा 'होली खेले मसाने में' गीत पर पिरामिड की साहसिक प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कक्षा नौवीं की प्रतिष्ठा पांडेय ने युगल नृत्य, कक्षा आठवीं के शिवांग पांडेय और कक्षा नौवीं की खुशी सिंह ने अंग्रेजी में बहुत ही प्रभावशाली भाषण दिया। कक्षा सातवीं की परी एवं ग्रुप ने 'तिरंगा' पर समूह नृत्य, कक्षा नौवीं की श्रेया ने एकल नृत्य, कक्षा ग्यारहवीं की जलुनी एवं जेबा ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा सातवीं के विराट सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर ओजस्वी भाषण देकर सबका दिल जीत लिया।
पूरे कार्यक्रम का कुशल और प्रभावशाली मंच संचालन कक्षा ग्यारहवीं की सुहानी यादव और सलोनी चौहान ने किया। उनकी शानदार एंकरिंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न केवल अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का भी अद्भुत संदेश दिया।
इसी क्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को राष्ट्रधर्म का पालन पूर्ण ईमानदारी से करने का संदेश देते हुए कहा कि हम अपने कार्य को इतने अच्छे से करें कि हमारी सफलता शोर मचा दे और हमारा विद्यालय, परिवार तथा राष्ट्र गर्व महसूस करे।
प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने राष्ट्र के लिए सर्वस्व त्याग करने वाले समस्त बलिदानियों तथा राष्ट्र प्रेमियों के सपनों को पूर्ण करने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तन मन धन से तैयार रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं शिक्षण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की भूरि प्रशंसा की।


























































Leave a comment