Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिजली विभाग कर रहा बड़े हादसे का इंतजार

देवरिया।बरहज में पुराना बरहज में विद्युत पोल काफी दिनों से टूट कर लटका हुआ है जिसको स्थानीय लोगों ने बांस बल्ली के सहारे से रोक दिया यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को अनेको बार दिया लेकिन विभाग के अधिकारी मुख्य दर्शक बने हुए हैं। 

वार्ड निवासी सोनू जायसवाल , गौरव दीपू आदि लोगों ने विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत किया उसके बाद भी विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। पूछे जाने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता हरपाल सिंह ने बताया की जानकारी मिली है यथाशीघ्र पोल ठीक कराया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh