गौरीबाजार पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
देवरिया। थाना गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र राय के पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवगांव मंदिर के पास से भवन राजभर पुत्र नरसिंह राजभर निवासी देवगांव (करौना), थाना गौरीबाजार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 19 जून को रघुनाथ पुत्र स्वर्गीय परमेश्वर निवासी देवकआ (लगड़ी), थाना गौरीबाजार ने तहरीर देकर बताया था कि 18/19 जून की रात उनकी गुमटी (दुकान) में रखा सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना गौरीबाजार पर मुकदमा संख्या 261/2026, धारा 305 एवं 331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल खुलासा कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।























































Leave a comment