Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उप जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष युवक ने किया हंगामा, युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

देवरिया।जनपद के सलेमपुर तहसील में एक युवक ने उपजिला धिकारी कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है युवक का कहना है कि वह एक महीने से एसडीएम कार्यालय का चक्कर लगा रहा है लेकिन उसके मामले में उचित का जवाई नहीं हुई है हंगामा की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा है कि सलेमपुर उपनगर के हराया निवासी रितिक कुमार आज सुबह एसडीएम कार्यालय पहुंच और हंगामा करने लगा रितिक का आरोप है कि उसकी जमीन पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर दीवाल खड़ा कर लिया है कई बार शिकायत किए गए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
एसडीएम का कहना है कि युवक सुबह आया था दो बार नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचकर जांच की है मामला अब सिविल कोर्ट का है आज दोनों पक्षों को बुलाया गया था लेकिन उसके पहले ही युवक आकर हंगामा करने लगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh