Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जय ब्रह्म बाबा ट्रस्ट सेवा समिति के तत्वावधान में वैदिक रीति से संपन्न हुआ विवाह समारोह

•मंत्रोच्चार के बीच सात फेरों में बंधे नीरज और सुंदरी, सामाजिक समरसता और उत्साह का दिखा अनूठा संगम

कादीपुर (सुलतानपुर)।जय ब्रह्म बाबा ट्रस्ट सेवा समिति, देवराजपुर के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में आयोजित विवाह समारोह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं।

विवाह संस्कार आचार्य पंडित रामशिरोमणि उपाध्याय एवं पंडित अरविंद तिवारी ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया, जबकि कार्यक्रम का संचालन पंडित राजेश उपाध्याय ने किया।

समारोह में वर पक्ष से नीरज, पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम चकारा अलीपुर, फूलपुर (प्रयागराज) तथा कन्या पक्ष से सुंदरी, पुत्री दयाशंकर माली निवासी ग्राम कटघर पूरे चौहान, करौंदी कला सुलतानपुर  वैवाहिक बंधन में बंधे।

आयोजन को सफल बनाने में श्रवण उपाध्याय, भोला सिंह, महेंद्र तिवारी, कपिल दुबे, राजेंद्र पांडे (प्रधान), अजय उपाध्याय एवं बसंत उपाध्याय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सहयोग और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh