कार के पोल से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जाने से चार घायल
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के घोसी मधुबन मार्ग पर गैस एजेंसी के पास सोमवार की भोर में कार के अनियंत्रित हो कर विद्युत पोल से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में चले जाने से चार लोग घायल हो गए। जिनकों सीएचसी घोसी में भर्ती कराया गया। संयोग रहा कि टेढ़ा विद्युत पोल टक्कर के बाद ठीक हो गई।
जानकारी के अनुसार लखनऊ नम्बर प्लेट की कार सवार लोग कही से आते हुए घोसी मधुबन मार्ग से मधुबन की तरफ रात्रि में जा रहे थे। रविवार सोमवार की रात्री में दो बजे के लगभग कार सवार जब ऐमा गांव से आगे गैस एजेंसी के पास पहुंचे तभी उनकी कार सड़क किनारे विद्युत पोल को टक्कर मारते हुए किनारे गड्ढे में चली गई। कार सवार मधुबन के बहरामपुर निवासी राजेश पांडेय 33 , संध्या पांडेय 60 के साथ दो लोग और घायल हो गए। देर रात्रि होने एवं सुनसान जगह होने के कारण कार सवार लोगों ने किसी तरह से कार के शीशे को तोड़ कर बाहर निकले और लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचे।























































Leave a comment