Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वस्थ जीवन के लिए किशोरियों ने किया योगाभ्यास

नदवासराय मऊ  ।साथी उत्तर -प्रदेश के सहयोग से संचालित स्कोप परियोजना के अंतर्गत सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा विकासखंड बडरांव  के ग्राम पंचायत भीरा में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर  लाडली किशोरी संगठन की किशोरियों ने योग शिविर का आयोजित कर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में सीआरपी अनीता द्वारा किशोरियों को बताया गया योग से निरोग हो सकते हैं प्रतिदिन योग करने से स्वस्थ मन एवं मस्तिष्क होता है, आयोजित योग शिविर में  किशोरियों को को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया । योग शिविर में किशोरी संगठन अध्यक्ष-पूजा, सचिव अंजुल, उपसचिव पुष्पा, और सदस्य-सोनी, सुनीता, प्रीति, ईशा, प्रियांशु, गुड्डी, अर्चना, अनुष्का, प्रियंका, निशा, सोनम सहित 25 किशोरियों ने  ध्यानपूर्वक योग सीखा और उसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।  योग दिवस कार्यक्रम उत्साह से मनाया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh