Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शौचालय निर्माण विवाद: एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने किया पकड़ी पहुंच कर किया स्थलीय निरीक्षण।

घोसी। मऊ।  घोसी तहसील क्षेत्र के पकड़ी में काफी समय से शौचालय निर्माण को लेकर विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने स्वयं प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
मौके पर ही सुनी दोनों पक्षों की बात:
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने विवादित स्थल का बारीकी से जायजा लेने के साथ अभिलेखों को देखा और दोनों पक्षों के लोगों को आमने-सामने बुलाकर उनकी समस्याओं व दलीलों को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि विकास कार्यों और स्वच्छता अभियानों में किसी भी प्रकार का गतिरोध पैदा न करें।
 निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश:
एसडीएम का सख्त रुख सरकारी कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई होगी। इस विवाद का निस्तारण पूरी तरह निष्पक्ष और नियमानुसार किया जाएगा ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।
एसडीएम ने मौके पर मौजूद राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सीमांकन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने और विवाद का स्थाई समाधान निकालने के कड़े निर्देश दिए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh