घोसी: एसडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए कड़े निर्देश
घोसी। मऊ।तहसीलसभागार में मंगलवार को एसडीएम अशोककुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील के राजस्वकर्मियों की महत्वपूर्ण राजस्व कार्य समीक्षा, आईजीआरएस, फॉर्मर रजिस्ट्री आदि को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के लंबित राजस्व मामलों, डिजिटल तकनीकी अभियानों और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने आईजीआरएस (IGRS) संदर्भों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री: किसानों से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा गया ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे।
अंश निर्धारण और वरासत पारिवारिक और भूमि विवादों को कम करने के लिए अंश निर्धारण और विरासत (वरासत) के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की हिदायत दी गई।
प्रमाण पत्र आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के निर्देश दिए गए, जिससे आम जनता को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।
बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, नायब तहसीलदार अमरनाथ, एआरकेसुधाकर, कानूनगो मतीन खान, राजेश राम,लेखपाल अरविन्द पांडेय, विवेक सिंह, हेमन्त सोनकर, सौरभ राय, गौरव राय, आदि के साथ क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे। एसडीएम ने सभी फील्ड कर्मियों को टीम भावना से काम करने और जनता से मित्रवत व्यवहार रखते हुए पारदर्शिता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की चेतावनी दी।





















































Leave a comment