Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मार्टिनगंज में कुशल गांव बस स्टेशन चालू कराने को लेकर भारत रक्षा दल का हस्ताक्षर अभियान

मार्टिनगंज (आजमगढ़): क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर भारत रक्षा दल इकाई मार्टिनगंज, आजमगढ़ ने कुशल गांव बस स्टेशन को पुनः चालू कराने के उद्देश्य से व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बस स्टेशन को जल्द शुरू करने की मांग का समर्थन किया।

अभियान के दौरान लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन से कुशल गांव बस स्टेशन को पुनः संचालित करने की अपील की। भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों का कहना है कि बस स्टेशन शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर जमालुद्दीन अंसारी, पतलू यादव, विजय शंकर यादव, शिव प्रसाद गुप्ता, अशोक यादव, मूलचंद यादव, विजय यादव, शिव राजभर, प्रशांत कुमार, दीपक, मंगेश, आनंद, अंगद, पप्पू, चांदमामली, सरवन कुमार, पीयूष यादव, रमेश एवं बृजेश राजभर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भारत रक्षा दल के प्रतिनिधियों ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से एक ज्ञापन तैयार कर संबंधित विभाग एवं शासन-प्रशासन को सौंपा जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराते हुए कुशल गांव बस स्टेशन को जल्द से जल्द चालू कराया जा सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh