घोसी क्षेघोसी क्षेत्र में फागूचौहान के साथ उनके पड़ोसी के घर से चोरों ने की लाखों की चोरी। पुलिस जांच में जुटी।
घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर कुड़िया गांव में सोमवार और मंगलवार के मध्य दो बजे के लगभग रात में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और रु 75हजार नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित परिवार के तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया है।जानकारी होते ही कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के निर्देश पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। इस गांव में पूर्व में भी चोरियां हो चुकी है। लोगों में दहशत है की जाड़े में क्या होगा।बीते माह दोनों के घर शादी भी थी।
जानकारी के अनुसार लाखीपुर कुड़िया गांव निवासी फागु चौहान तथा उनके पड़ोसी राजेन्द्र चौहान के मकानों में चोर सोमवार मंगलवार की रात्रि दो बजे के आस पास छत पर पहुंच कर सीढ़ी के दरवाजे की कुंडी को तोड़ कर सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे। नीचे पहुंच कर चोरों ने कमरे में रखे आलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर घर में रखे कीमती जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।
मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल घोसी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच-पड़ताल की।
पीड़ित फागु चौहान के अनुसार उनके घर से एक सोने का हार, दो मंगलसूत्र, मांगटीका, मारवाड़ी नथुनी, चांदी का करधन, दो पैजनी, एक पायल, तीन चांदी की बिछिया, एक सोने की अंगूठी तथा लगभग 40हजार रुपये नकद चोरी हो गए।
वहीं राजेन्द्र चौहान ने बताया कि उनके घर से सोने की तीन चेन, एक मंगलसूत्र, दो सोने के लॉकेट, सोने की माला,चांदी की एक पायल, लगभग 35 हजार रुपये नकद चोरी कर ली गई।
घटना के संबंध में दोनों पीड़ितों ने घोसी कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।






















































Leave a comment