Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बाबा महेंद्र नाथ मंदिर परिसर महेन में लगा गंदगी का अंबार

देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महेंन में जनपद का प्रसिद्ध मंदिर बाबा महेंद्र नाथ मंदिर परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जहां चढ़ावे को लेकर मारपीट हुई थी वहीं अगर मंदिर के परिसर की साफ सफाई एवं व्यवस्था की बात की जाए तो मंदिर परिसर के चारों तरफ श्रद्धालुओं द्वारा प्लेट फेंके गए हैं मंदिर के रख

रखाव साफ सफाई एवं व्यवस्थित व्यवस्था पर कोई कार्य नहीं हो रहा है जबकि ग्राम सभा महेंन में सफाई कर्मी निश्चित रूप से होंगे मंदिर की देखरेख कर रहे लोगों को सफाई कर्मी से मिलकर साफ सफाई का कार्य करना चाहिए व्यवस्था समिति मंदिर पर ध्यान नहीं दे रही है 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां केवल चढ़ावे पर ध्यान दिया जाता है साफ सफाई और मंदिर परिसर की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण मंदिर परिसर के चारों तरफ जूठे पत्तलों का ढेर लगा हुआ है लोगों को इस पर भी ध्यान देना चाहिए। जिस मंदिर परिसर साफ सुथरा एवं सुंदर लगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh