Latest News / ताज़ातरीन खबरें

न्याय की उम्मीद में भटक रहे 4 साल से न्याय नहीं मिला तो करेंगे आत्मदाह

देवरिया।जनपद के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगहथा गांव निवासी ध्रुप कुमार अपने अन्य तीन भाइयों के साथ न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन 4 साल भी जाने के बाद भी अभी न्याय नहीं मिला है उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो आगामी तहसील दिवस पर हम आत्मदाह करने को विवस होंगे।
पीड़ित भाइयों ने कहा कि उनके एक भाई हिस्सेदार ने चकबंदी के नाम पर उन्हें बहला-फुसला कर जमीन अपने नाम करवा ली थी जबकि अन्य भाइयों को इसका पता चला तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों के वहां दौड़ना प्रारंभ किया।
पिछले 4 वर्षों से एसडीम खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों के पास न्याय पाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक इसका समाधान नहीं मिल सका इस मामले में जगह था गांव के प्रधान प्रतिनिधि धीरज सिंह ने बताया कि भाइयों का हिस्सा जायज है और एक भाई को बहला फुसला कर जमीन लिखवा ली गई है उन्होंने कहा कि इन भाइयों को उनकी जमीन मिलनी चाहिए। ध्रुप कुमार ने कहा अगर इस मामले में न्याय नहीं मिलता है तो हम आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh