सीओ जितेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में सुनी जनता की फरियाद
घोसी।मऊ। सीओ घोसी जितेंद्र सिंह द्वारा सोमवार को अपने कार्यालय में जन शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से
जनसुनवाई के तहत लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सीओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े। उन्होंने तीनों थानों के संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। कार्यालय पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे क्षेत्राधिकारी के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास को और मजबूत बनाने का प्रयास किया गया।





















































Leave a comment