दान शनिचरा मंदिर के स्वामित्व विवाद की जांच, एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिलरियागंज।बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित दान शनिचरा मंदिर के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद के मामले में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह सोमवार शाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की उपस्थिति में सभी पक्षों की बात सुनी और स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों समेत संबंधित पक्षों ने अपने-अपने दावे और पक्ष उपजिलाधिकारी के समक्ष रखे। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम ने सभी पक्षों को बुधवार तक अपने-अपने साक्ष्य और अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंदिर के स्वामित्व का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। साक्ष्यों के परीक्षण और सभी पक्षों की सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार , नायब तसिलदार आदर्श सिंह और अधिक संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही।


















































Leave a comment