Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट, अधिकारियों ने चार परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

घोसी।मऊ। क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम ,सीओ एवं कोतवाल ने क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, वन अवध इंटर कॉलेज ललितपुर लुदुही, जय किसान इंटर कॉलेज तथा बाबा थानीदास इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संबंधी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, सीसीटीवी व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा अभ्यर्थियों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्रों के आसपास लगातार गश्त की जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखा जाएगा ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों से समन्वय बनाकर परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। प्रशासन की सक्रियता को देखते हुए अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों में भी भरोसा बढ़ा है कि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh