घोसी मझवारा मार्ग पर कार पिकअप की टक्कर में तीन घायल। सभी मऊ रिफर
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली गांव के पास पिकअप और कार की आमने सामने की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको लोगों ने घोसी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से तीनों को मऊ रिफर कर दिया गया। तीनों की पहचान परशुपुर दिघेड़ा निवासी सिनोद47, निर्मला45 एवं आयुषी 13के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार मझवारा क्षेत्र के परशुपुर दिघेड़ा निवासी सिनोद47 अपने परिवार की निर्मला 45एवं आयुषी 13के साथ कार से घोसी से घोसी मझवारा मार्ग से गांव जा रहे थे। जब वे दादनपुर अहिरौली गांव के पास पहुंचे तभी मझवारा की तरफ से आरही तेज रफ्तार पीकअप से टक्कर हो गई। फलस्वरूप कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सिनोदा , निर्मला एवं आयुषी घायल हो गए। सिनोद को गम्भीर चोट आई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी लाया गया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर कर दिया गया।



















































Leave a comment