Crime News / आपराधिक ख़बरे

फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता, तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

Azamgarh। फूलपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक Dr. Anil Kumar के निर्देश पर जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 मई 2026 को थाना फूलपुर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक शिवशरण सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम आंधीपुर नहर पुलिया मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

रात करीब 01:15 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। पूछताछ में उसकी पहचान सिकन्दर चौहान पुत्र विक्रम चौहान निवासी ग्राम पूराधन्नी थाना फूलपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 181/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

फूलपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh