Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बकरीद को लेकर घोसी कोतवाली में शांति समिति की बैठक, प्रतिबंधित कुर्बानी कदापि नहीं

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली। के प्रांगण में मंगलवार की देर शाम सीओ जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह की उपस्थिति में बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों ने कोई भी नई परम्परा से मनाही के साथ सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट से बचने की अपील किया। निर्देश दिया गया कि कुर्बानी रास्तों या खुले स्थानों पर न करे।
बैठक के दौरान सीओ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं। त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है जब समाज के सभी लोग मिल-जुलकर उसे मनाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हाल में नई परंपरा कायम न होने पाए और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक टिप्पणी करने से लोग बचें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि माहौल खराब करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुल 28 ईदगाहों और 35 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कीहोगी।कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ सामग्री साझा न करने की अपील करते हुए कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।
इस अवसर पर लोगों ने जनहित से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं। खुर्शीद खान ने पानी, साफसफ़ाई और बिजली के जर्जर तारों की समस्या रखी, जबकि पूर्व सभासद दुरुल हसन ने अंडरपास के पास जल निकासी, बड़ागांव बाजार में नाली निर्माण और नव निर्मित आरसीसी सड़क पर लटक रहे हाई वोल्टेज तारों की समस्या प्रमुखता से उठाई। लोगों ने अपील किया कि कुर्बानी पशुओं के अवशेष गढ्ढा खोद कर उसमें दबा दे। नालियों, या खुले में न फेंके।
इस अवसर पर एसडीओ बिजली इंद्र बहादुर मौर्य, जेई माजिद, विजय शंकर सिंह, अविनाश कुमार, विराट पटेल, इकबाल अहमद, नेसार अहमद, राकेश पाण्डेय, शैलेश वर्मा, जुल्फेकार अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh