Crime News / आपराधिक ख़बरे

दोहरीघाट में हत्या के प्रयास का फरार मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

दोहरीघाट  पुलिस और एसओजी से गोंठा गांव के सिवान के पास भोर में हुई बदमाश से हुई मुठभेड़k

 

- थाना क्षेत्र के चकेश्वर में 23 अप्रैल को घर के सामने बैठे 18 वर्षीय ऋषि प्रसाद को मारी थी गोली

 

- 29 अप्रैल को पुलिस ने चार बदमाशों को कर लिया था गिरफ्तार, मुख्य आरोपी चल रहा था फरार

 

- घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी दोहरीघाट में कराया भर्ती

 

मऊ।दोहरीघाट।दोहरीघाट पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार की भोर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार मुख्य आरोपित जमुनीपुर निवासी गोलू उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुन्दर को गोंठा गांव के सिवान के पास से हॉफ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए सीएचसी दोहरीघाट में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चकेश्वर गांव में बीते 23 अप्रैल की शाम को 18 वर्षीय ऋषि प्रसाद घर के सामने बैठाहुआ था, इसी दौरान दो बाइक पर सवार बदमाशों ने युवक के ऊपर असलहा से फायरिंग कर गोली मार कर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर मामले के पर्दाफाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। वहीं बीते 29 अप्रैल को अहिरानी के पास से अंडरपास के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें घटना के मुख्य आरोपित जमुनीपुर निवासी गोलू उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुन्दर फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी टीम लगीं हुई थी। इसी दौरान बुधवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि ऋषि प्रसाद के ऊपर फायरिंग के मामले में फरार मुख्य आरोपित जमुनीपुर निवासी गोलू उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुन्दर
अपने साथी के बाइक से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी करना शुरू कर दिया। पुलिस से घिरता देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगें। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुख्य आरोपित बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरा का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के प्रयास के जमुनीपुर निवासी गोलू उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुन्दर की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान भोर में गोंठा गांव के सिवान के पास पुलिस ने मुख्य आरोपित और उसके साथी को बाइक समेत घेर लिया। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपित घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं अंधेरा का फायदा उठा फरार दूसरे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगीं हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh