गर्मियों में रेल यात्री एवं रेल पटरियों के किनारे के लोग अप्रिय घटनाको रोकने में मदद करे।
मऊ।वाराणसी।संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु रेलवे प्रशासन सतत प्रयत्नशील है । रेल लाइनों के किनारे आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं।
इसके लिए बड़े पैमाने जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कि यात्री अपनी यात्रा के गाड़ियों मे विस्फोटक अथवा ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें,रेल लाइन के किनारे रहने वाले किसान अथवा अन्य व्यक्ति रेल लाइन के किनारे सूखी घास अथवा पराली न जलावे, इससे रेल ट्रैक पर आगजनी होने पर रेल संचलन बाधित हो सकता है।
रेल प्रशासन की जन सामान्य से अपील है कि वे रेल यात्रा के दौरान विस्फोटक अथवा ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलेंऔर रेल लाइन के किनारे सूखे पत्ते, सूखी घास अथवा पराली न जलावे ।जिससे आग लगने पर रेल संचलन बाधित हो सकता है तथा यात्रियों की जान खतरे मे पड़ सकतीहै। उक्त जानकारी अशोक कुमार,जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसीने दी।






















































Leave a comment