Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किशोरी को शादी करने की बात कह दूसरे समुदाय के किशोर ने बनाया संबंध, सात पर मुकदमा दर्ज

देवरिया।बरहज: थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाने का फल बस मामला सामने आया। विरोध जताने गए पीड़िता व उसके घर वालों को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का मुकदमा दर्ज किया।
  एक गाँव की रहने वाली किरण देवी पत्नी राजेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी की जान-पहचान गाँव के ही  दूसरे समुदाय के किशोर से हो गई थी। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने पर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बना लिया। इसकी जानकारी होने पर  परिजन विरोध करने गए तो दूसरे समुदाय के लोग उल्टे गोलबंद होकर मारपीट पर उतारू हो गए। जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर साजिद 19 वर्ष पुत्र समीम, समीम 45 वर्ष, नसीम 40 वर्ष, गुल मोहम्मद, इरफान व लैश समेत सात आरोपितों पर संबंधित धाराओं अभियोग पंजीकृत कर लिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh