फोरलेन पर ट्रेलर स्कूल बस की टक्कर हादसे में ड्राइवर गंभीर
घोसी। मऊ। घोसी ब्लाक के टडीयाव गांव के पास रफ्तार के कहर के चलते स्कूल बस एवं ट्रेलर में आमने सामने के टक्कर में स्कूल बस चालक को गंभीर चोट आई। टक्कर के समय स्कूल बस में कोई विद्यार्थी नहीं था।
गोरखपुर वाराणसी फोरलेन के टड़ियाव में भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर और बस की टक्कर में ड्राइवर हुआ गंभीर रूप से घायल। जानकारी के अनुसार स्कूल बस घोसी के तरफ से मऊ की तरफ जा रही थी। जब वह टड़ियावगांव के पास पहुंची तभी मऊ की तरफ से आरही ट्रेलर में टक्कर हो गई।
बस एवं ट्रेलर टक्कर इतना जोरदार था कि स्कूल बस काफी दूर जाकर डिवाइडर पर अटक गया वहीं टक्कर के बाद ट्रेलर रोड किनारे एक मकान को तोड़ते हुए जा घुसा
हालांकि बस में सिर्फ ड्राइवर ही मौजूद था जो गंभीर रूप से घायल हुआ
वहीं ट्रेलर में घंटों ड्राइवर फंसा रहा स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को ट्रेलर से निकाला गया जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है
मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया
मौके पर पहुंचे घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह
एवं एसएचओ रविन्द्र राय ने स्थिति की जानकारी लेने के साथ घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल भेजवाया।























































Leave a comment