Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्यार के लिए टावर पर चढ़ा प्रेमी

बिलरियागंज।बिलरियागंज के तोहफापुर गांव में बुधवार सुबह एक प्रेमी ने 'शोले' फिल्म जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा किया। गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग के बीच, उसकी शादी कहीं और तय होने से नाराज युवक सुबह 6:30 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
टावर के शिखर से आत्महत्या की धमकी देते युवक को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची बिलरियागंज पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और समझा-बुझाकर सुबह 8:30 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसएसआई योगेंद्र पाल ने बताया कि युवक तनाव में था, फिलहाल वह सुरक्षित है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh