आजमगढ़ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने साक्षी यादव को CBSE हाईस्कूल में 99% अंक लाकर मंडल टॉप करने पर किया सम्मानित
आजमगढ़, सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में सर्वोदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आजमगढ़ मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से जनपद और विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। CBSE बोर्ड का हाईस्कूल रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुआ था। सम्मान समारोह में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं न्यूरोसर्जन डॉ. अनूप यादव ने संयुक्त रूप से साक्षी यादव को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी बोले- कठिन परिश्रम का फल हमेशा सराहनीय।#जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने साक्षी को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतरता से किए हुए कार्य का फल हमेशा सराहनीय रहता है और हमें ऊंचाइयों पर पहुंचाता है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार तथा न्यूरोसर्जन डॉ. अनूप यादव ने साक्षी यादव को स्वर्णिम सफलता के लिए बधाई दी और उसके मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।






















































Leave a comment