Crime News / आपराधिक ख़बरे

थाना मईल पुलिस का खुलासा: चोरी की बाइक बरामद, एक बाल अपचारी गिरफ्तार

देवरिया।जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मईल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 21 अप्रैल 2026 को प्रातः मुखबिर की सूचना पर थाना मईल पुलिस ने बरेजी पुल के पास से एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP 52 BM 2179) बरामद हुई, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

इस बाइक के संबंध में थाना कोतवाली में पूर्व में मु0अ0सं0 64/2024 धारा 379 IPC के तहत मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी के आधार पर थाना मईल में मु0अ0सं0 71/2026 धारा 317(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh