Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विधायक व पूर्व ब्लाक प्रमुख ने संयुक्त रूप से दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती....

दीदारगंज आजमगढ़ ।मंगलवार 14 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों में आमगांव, दीदारगंज,कुशलगांव, बेला, छित्तेपुर,भादों, चितारा महमूदपुर, कोदहरा,फूलेश, शुघरपुर गम्हीरी आदि गांवों का तूफानी दौरा कर गांवों में स्थापित दलितों मजलूमों,शोषितों, वंचितों, पिछड़ों पीड़ितों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के मसीहा भारतीय संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहब का जन्म महाराष्ट्र प्रांत में महार जाति में जो दलित जाति में आती है। उसमें इनका जन्म हुआ और इन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण कर दलितों,पिछड़ों, मजलूमों के समाज में हो रहे छूआ-छूत के भाव को देखकर इन्होंने एक अभियान चलाया था। बाबा साहब ने तीन नारे दिये थे शिक्षित करो, आंदोलन करो, संगठित करो ये शब्द सामाजिक सशक्तिकरण और सामूहिक प्रगति के प्रति उनके दृष्टिकोण का सार प्रस्तुत करते हैं।
इस अवसर पर विधायक कमलाकांत राजभर व पूर्व प्रमुख मार्टीनगंज ठा0मनोज सिंह चंद्रकांत एडवोकेट, शशि प्रकाश मिश्रा, सावन शर्मा रामू राजभर, सरोज राजभर, निखिल राजभर ,सूरज गौतम, शंकर राजभर, हर्ष शर्मा, दीपक राजभर, ललित राजभर ,अरविंद कश्यप आदि ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh