Latest News / ताज़ातरीन खबरें
समाजवादी पार्टी पुष्प नगर की तरफ से पुष्प नगर में मनाई गई बाबा साहब की जयंती
दीदारगंज -आजमगढ़ ।दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के पुष्प नगर में प्रजापति समाज सपा विधानसभा अध्यक्ष सुबास प्रजापति की तरफ से सेक्टर पुष्प नगर में दलितों पिछड़ों मजलूमों शोषितों वंचितों के मसीहा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर की
135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में समाजवादी पार्टी कार्य कर्ताओं की उपस्थिति में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई जिसके मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि फूलपुर पवई विजय बहादुर यादव ने बाबा साहब के व्यक्तित्व कृतित्व और दलितों मजलूमों पिछड़ों शोषितों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान की चर्चा की साथ ही साथ जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने भी बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर अजय गौतम,राकेश यादव, अकमल आजमी, दीपक यादव,वृजेश वर्मा, सहाबुद्दीन, प्रदीप राजभर,लालजीत राजभर आदि उपस्थित थे।आजमगढ़ दीदारगंज pic.twitter.com/yTuDphMCD3
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) April 15, 2026


























































Leave a comment