Accidental News / दुर्घटना की खबरें

शीरा लदा ट्रैक्टर पलटा चालक गंभीर घायल ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में हुआ हादसा, सड़क पर फैले शीरे से फिसलते रहे राहगीर

आज़मगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ चौराहे पर शुक्रवार भोर लगभग 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शीरा लोडेड टैंकर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से बचने के दौरान टैंकर कुछ दूर तक अनियंत्रित होकर चला और फिर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें भरा शीरा मुख्य मार्ग पर फैल गया। शीरा फैलने से सड़क फिसलन भरी हो गई और कई बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल सदर पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया। चालक की पहचान गोपाल यादव निवासी जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि टैंकर दी सहकारी चीनी मिल सठियांव से 36 टन 9 कुंतल 36 किलोग्राम शीरा लेकर चंदौली स्थित गोदरेज कंपनी जा रहा था। शाहगढ़ चौराहे पर पहुंचते ही यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सर्किल निरीक्षक प्रभु नारायण सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। सड़क पर फैले शीरे को साफ कराया गया ताकि यातायात बाधित न हो। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh