Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मोटर पार्ट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

 बिलरियागंज/आजमगढ़। बिलरियागंज के बघैला स्थिति बाईपास मार्ग पर स्थित आरके  मोटर पार्ट की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दुकान में रखा मोटर पार्ट का काफी सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक राजकुमार द्वारा बताया गया कि लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये का सामान जल गया  व लगभग पचास हजार रुपए नगदी भी जल गया है। राजकुमार ने बताया कि 
 आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने सुबह 5 बजे भोर मे। दिया कि दुकान पर धुआं निकल रहा था तो दुकान मालिक राजकुमार जायसवाल मौके पर  पहुंच गए 
स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि दुकान में शॉर्ट सर्किट की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पीड़ित दुकानदार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh