Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत सरकार से पंजीकृत ‘आइडियल पत्रकार संगठन’, अतरौलिया में बैठक कर पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प।

दीदारगंज -आजमगढ़ ।पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए कार्यरत ‘आइडियल पत्रकार संगठन’ को भारत सरकार से पंजीकरण मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में तहसील क्षेत्र के अतरौलिया स्थित संगठन कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव आशिष कुमार निषाद उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रवीण मद्धेशिया ने कहा कि संगठन को मिली सरकारी मान्यता हर सदस्य के लिए गर्व का विषय है। इससे संगठन को नई मजबूती मिली है और अब पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि संगठन वर्तमान में उत्तर प्रदेश समेत देश के 21 राज्यों में सक्रिय है और विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा के लिए समर्पित है।
विशिष्ट अतिथि आशिष कुमार निषाद ने कहा कि संगठन पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा और उन्हें हर स्तर पर कानूनी व सामाजिक सुरक्षा दिलाने का प्रयास करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में बाहरी हस्तक्षेप की कोई जगह नहीं है और यह पूरी तरह पत्रकारों के हित में कार्य करेगा।
बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने, उनकी समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर उठाने, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा संगठन को ब्लॉक और तहसील स्तर पर और अधिक सक्रिय व विस्तारित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
अंत में सभी पदाधिकारियों व पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकारों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान ,अमित यादव, रामनाथ राजू, चंद्रेश यादव, आकाश मोदनवाल, राम भवन सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh