Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी कोतवाली में निष्प्रयोज बीस वाहनों की नीलामी। रु 69650की राजस्व की प्राप्ति।

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के प्रांगण में लम्बे समय से पड़े और उनके धारकों द्वारा न लेने के चलते बीस दो पहिया वाहनों की नीलामी एसडीएम की अनुमति एवं संभागीय परिवहन अधिकारी से मूल्यांकन के बाद बुधवार को सीओ एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में नीलामी हुई। जिसमें ओम साईं ट्रेडर्स ने सबसे अधिक बोली लगा कर सभी बीस वाहनों को खरीद लिया।
इस सम्बन्ध में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि एसपी कमलेश बहादुर के आपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली प्रांगण में लम्बे समय से गर्मी, बरसात के चलते खराब हो रहे थे। इसको लेकर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने सम्बन्धित धारकों से कहने पर उनके द्वारा लेजाने से मना करने पर इस पर एसडीएम अशोककुमारसिंह से अनुमति लेकर तथा संभागीय परिवहन अधिकारी से सभी बीस वाहनों का मूल्यांकन कराया गया। जिनका मूल्य रुपए 60700 निर्धारित किया गया। जिसपर प्रचार प्रसार के बाद बुधवार को 21लोगों ने नीलामी में भाग लिया। नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा एवं सीओ जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में ओम साईं ट्रेडर्स बढ़ुआ गोदाम के मालिक चंद गुप्ता द्वारा सर्वाधिक रु रु 69650 की बोली लगा कर खरीद लिया। जिस परनिर्धारित जीएसटी भी लिया गया। नीलामी में सीओ जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा,कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह, निरीक्षक मोतीलाल पटेल, एचसी इंद्रेश यादव आदि के साथ बड़ी संख्या में बोली लगाने वाले रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh