Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लिच्छवी सहित प्रमुख ट्रेनों में सघन चेकिंग। अवैधवेंडरों से बड़ी संख्या में अनधिकृत बोतलपानी जप्त के साथ अन्य कार्यवाही।

मऊ।वाराणसी।मंडल रेल प्रबंधक  आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ वाणिज्य निरीक्षकों की टीम द्वारा छपरा,सीवान, बलिया एवं गाजीपुर सिटी समेत प्रमुख स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  आज दिनांक 14अप्रैल को विशेष अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री विरुद्ध एवं अनाधिकृत यात्री अभियान के अन्तर्गत गाड़ी संख्या 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (बलिया से छपरा जं के मध्य )के पेंट्री कार के अंदर अनाधिकृत पानी समेत 06 व्यक्ति बिना टिकट के यात्रा करते पाए गए । पकड़े गए व्यक्तियों का पेनाल्टी के साथ टिकट बनाया गया जिसे कुल  रुपए 4910 रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ।
इसके साथ ही पेंट्री कार में अनाधिकृत 70 बोतल पानी दिव्य जल PDW को जप्त कर पार्सल कार्यालय छपरा जं को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया ।
 इसी क्रम में  आज दिनांक 14अप्रैल  को विशेष अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री  के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत गाड़ी संख्या 14006 डाउन लिक्ष्वी  एक्सप्रेस (मऊ से सिवान जं के मध्य )के पेंट्री कार के अंदर 12 कार्टून  अनाधिकृत ब्राण्ड ANUJAL पानी पकड़ा गया । पकड़े गए पानी के कार्टूनों को सीज करके वाणिज्य अधीक्षक सिवान को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया ।
इसी क्रम में  आज दिनांक 14 अप्रैल कोही विशेष अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री  के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर 03 अनाधिकृत वेण्डरों को पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर,कोल्डड्रिंक एवं आइसक्रीम बेचते पकड़ा गया और  बिक्री की जा रही    सामग्रियों समेत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,गाजीपुर सिटी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया। उक्त जानकारी अशोक कुमार,जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसीने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh