Crime News / आपराधिक ख़बरे

पुरानी जेल के सामने बंधे पर मिली लावारिस लाश मौके पर फोरेसिंक टीम सहित पुलिस फोर्स पहुंची, शव को लिया कब्जे में

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी जेल के सामने बंधे पर आज करीब तीन बजे एक लावारिश लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके शहर कोतवाली, सिविल लाइन पुलिस चौकी, रोडवेज पुलिस चौकी मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंची फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा था मृतक की उम्र 36 वर्ष के करीब है। उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh