Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के समर्थन में निकली जागरूकता पदयात्रा, चला हस्ताक्षर अभियान

कादीपुर सुलतानपुर । स्थानीय संत तुलसीदास पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के समर्थन में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में महाविद्यालय परिसर से भव्य नारी शक्ति पदयात्रा एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
पदयात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ। NSS के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने “नारी का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान” और “जब नारी आगे बढ़ेगी, तब देश प्रगति करेगा” जैसे नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने आमजन को महिला सशक्तिकरण एवं राजनीति में उनकी भागीदारी के महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम नयन सिंह, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर किए। प्रतिभागियों ने समाज में नारी सम्मान, समान अधिकार एवं नेतृत्व के अवसरों को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान NSS कार्यक्रम अधिकारियों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे लोकतंत्र और अधिक समावेशी एवं सशक्त बनेगा। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अग्रदूत बनें।
अभियान को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी सुश्री आरजू, डॉ. संजय सिंह, डॉ. प्रतीक कुमार मौर्य सहित पूर्व प्राचार्य प्रो. जितेंद्र कुमार तिवारी, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. कुमुद राय, डॉ. रीता वर्मा, डॉ. वंदना मिश्रा, डॉ. अंजू मिश्रा एवं रूबी जायसवाल सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh