Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिजली का बिल को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन सहायक अभियंता को बनाया बंधक

देवरिया।बरहज, स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने और जमा करने के बाद भी बकाया दिखाए जाने से नाराज पटेल नगर की दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने सहायक अभियंता आलोक यादव को करीब 20 मिनट तक बंधक बनाए रखा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
हेमंती देवी, चंद्रा देवी, आशा देवी, रंजना देवी, अनिता, सुनीता, गंगा देवी, शालू चौहान, छगुरी देवी, चिंता देवी, गुड्डी देवी, बचनी देवी समेत दर्जनों महिलाएं समाधान दिवस में पहुंचीं। महिलाओं का आरोप था कि विद्युत अधिभार जमा करने के बावजूद बिल में बकाया दिखा रहा है। स्मार्ट मीटर से लगातार अधिक रीडिंग आ रही है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।महिलाओं ने आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर में ऊपर से दिक्कत आ रही है और इसे अभी ठीक नहीं किया जा सकता। इस जवाब से नाराज महिलाएं विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। मौके पर मौजूद पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने भी महिलाओं का समर्थन किया।
समस्या सुलझाने के लिए जैसे ही सहायक अभियंता आलोक यादव सभागार से बाहर निकले, महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और बंधक बना लिया। एसडीओ अनुनय-विनय करते रहे, लेकिन महिलाएं सुनने को तैयार नहीं हुईं। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया और कार्यालय पहुंचाया।महिलाओं और सपा नेता मुन्नी पाठक ने सरकार से स्मार्ट मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 20 दिन में विद्युत समस्या समाप्त नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh