राधा कृष्ण के मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
देवरिया।सलेमपुर ।स्थित नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर में कल भव्य आयोजन के साथ श्री राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 108 कलशों के पवित्र जल से श्री राधा कृष्ण की मूर्ति का अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं प्राण मंत्रों के साथ विधिवत स्थापना की गई। इस पावन अनुष्ठान की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध प्रवक्ता आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने की, जबकि आचार्य राजेंद्र कृष्ण एवं श्याम दीक्षित के संयुक्त निर्देशन में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिसे अयोध्या से पधारे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर दिलीप दामोदरदास जी महाराज द्वारा सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर अतुल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव (पर्यावरण सदस्य), अखिलेश पांडे, अशोक पांडे, राकेश श्रीवास्तव, धनंजय बरनवाल, सुनील ठठेरा सहित अन्य श्रद्धालु भक्तजन शामिल रहे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम भक्तिभाव, वैदिक परंपरा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ, श्रद्धा द्वारा जय श्री राम जय श्री कृष्णा जय राधा रानी के जयकारे से पूरा माहौल भक्ति में हो गया।


























































Leave a comment