स्काउट-गाइड रैली एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जन जागरुकता रैली
आजमगढ़।शिवABM कॉन्वेंट स्कूल अम्बारी में स्काउट- गाइड के बच्चों द्वारा प्रथम मार्च से 3मार्च तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज इस प्रशिक्षण के अंतर्गत बच्चों को आपदा प्रबंधन, आग बुझाने के तरीके, सर्पदंश से बचाव तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति जागरूकता की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण स्काउट-गाइड ट्रेनर वेद प्रकाश पाठक एवं गोविंद चौहान के मार्गदशन मे किया गया। आज दिनाक 1 मार्च 2026 को प्रात: 10.00 बजे विद्यालय परिसर से स्काउट-गाइड रैली का शुभारंभ हुआ , रैली 10.30 बजे अम्बारी चौक पहुंची। अम्बारी चौक पर बच्चों ने राधा मंदिर गेट से वापस लौट कर रैली को पुनः अम्बारी चौक पर पहुँची,जहाँ पर बच्चो ने एक नुक्कड़ के मध्यम से अम्बारी चौक पर आग बुझाने का प्रदर्शन (फायर सेफ्टी डेमो) किया तथा आपदा के समय कैसे सतर्क रहे, इस विषय में आमजन को जागरूक किया । तत्पश्चात रैली दीदारगंज रोड से होते हुए भेडिया मंदिर पहुँची, जहाँ बच्चों ने अल्पाहार (रिफ्रेशमेंट) किया पुन: भेड़िया चौक पर विद्यार्थियों द्वारा "प्लास्टिक की एनवायरनमेंट विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया , जिसके माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं उसके कम उपयोग का संदेश दिया गया।
रैली आगे बढ़ते हुए वारी, रम्मोपुर, नहरगंज,अमरेथू होते हुए , पलिया बाजार पहुंची। पलिया बाजार में बच्चों ने सर्पदंश (स्नेक बाइट) से बचाव एवं प्राथमिक उपचार का जीवंत प्रदर्शन नुक्कड़ सभा के माध्यम से किया । जिससे लोगो को आपात स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी मिल सके। इसके बाद रैली मकसुदिया होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में पहुची जिसके बाद आज का कर्यक्रम संपन्न हुआ।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में आपदा प्रबंधन, स्वच्छता प्रर्यावरण सरंक्षण एवं नागरिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्काउट-गाइड बच्चों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर अध्यापक शैलेश , राजेश, सुधीर, सुर्यनाथ, शिवा सर
छात्रों मे - रिया, निधि, आदिल, अवि, पीयूष, श्रुति आदि लोग उपस्थित रहे। इसका पूरा वीडियो GGS NEWS 24 के अधिकारिक youtube चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसे आप देख सकते हैं।
























































Leave a comment