गस्त के दौरान हार्ट अटैक से पी आर डी जवान की मृत्यु
दीदारगंज -आजमगढ़ |दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी पी आर डी जवान अमर सिंह यादव पुत्र स्व०फौजदार यादव की शनिवार रात लगभग दस बजे गस्त के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।अमर सिंह यादव फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरबा स्कूल मेजवां पर रात्रि गस्त कर रहे थे तभी अचानक तबियत बिगड़ी और हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई।साथ में गस्त कर रहे एक साथी ने तुरंत ही अमर सिंह यादव के परिजनों को फोन से सूचित किया तो परिवार के और गांव वाले मेजवां गांव पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर फूलपुर कोतवाली की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात में ही पी एम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। रविवार को दिन में शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अमर सिंह यादव चारों भाइयों में सबसे बड़े थे।मां गंगादेई पत्नी निर्मला परिवार के सभी सदस्यों
तथा पास पड़ोस एवं रिस्तेदारो का रो रो कर बुरा हाल हो गया।अमर सिंह यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार पुत्र संदीप, प्रदीप व पुत्री रिशू को छोड़ गए हैं।
























































Leave a comment