छात्राओं ने पाक कला एवं रंगोली में किया प्रतिभाग
दीदारगंज -आजमगढ़ |मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत मतलूबपुर स्थित मां शकुंतला डिग्री कालेज में मंगलवार को कालेज में अध्ययन रत छात्राओं ने रंगोली एवं पाक कला का प्रदर्शन किया। पाक कला एवं रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर पवई विधायक रमाकांत यादव के प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर छात्राओं द्वारा बनाई गई एक से बढ़कर एक आकर्षक मनमोहक रंग बिरंगी रंगोली का अवलोकन किया इसके बाद छात्राओं द्वारा बनाए गए लजीज व्यंजनों जैसे समोसा,गुलाब जामुन,छोला चना, भटूरा,गाजर का हलवा ,चाय, काफी,पनीर , पूड़ी,ब्रेड पकौड़ा,इडली सांभर,कस्टर, चाऊमीन,बर्गर,छोला मटर, कचौड़ी आदि का मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया तथा स्वाद चखा और पाक कला में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को सराहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप बेटियां एक नही दो दो घरों को पुष्पित और पल्लवित करने का कार्य करती हैं आप जब शादी होकर अपनी मां के घर से विदा होकर ससुराल जाती हैं तो लोग आप के उठने बैठन और आपके द्वारा बनाए गए चाय नास्ता भोजन आदि की सराहना करते हैं।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार राय, प्राचार्य पूनम पाठक,सुबाष चंद प्रजापति, अरविन्द यादव,राकेश यादव, हेमन्त कुमार, प्रशांत, योगेन्द्र यादव, सालेहा खान,अनीषा यादव, सलोनी चौहान, आलोक यादव, लालजीत राजभर,डा0ज्ञान चंद यादव, ज्ञानचंद प्रजापति,डा0मिथिलेश, प्रधान अमर सिंह चौहान, दिनेश कुमार यादव,अंकेश यादव आदि उपस्थित थे।

















































Leave a comment