एन एस एस टीम ने चितारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर की करी साफ सफाई
दीदारगंज आजमगढ़।आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज क्षेत्र अंतर्गत ओम प्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन प्रातः दैनिक सफाई और सरस्वती पूजन, राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत और वंदन के साथ प्रारंभ हुआ। परियोजना और जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के चितारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर की विधिवत साफ सफाई राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने बहुत ही जोश और उत्साह के साथ की और लोगों में जन जागरूकता फैलाई कि वह अपने आस-पास साफ सफाई और स्वच्छता बनाए रखें। परियोजना कार्य से वापस आने के बाद सभी स्वयंसेवक स्वयं सेविकाओं ने भोजन मंत्र के पश्चात अल्पाहार ग्रहण किया। बौद्धिक चर्चा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद के आदर्श, व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार यादव , कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश कुमार त्रिपाठी, डॉ प्रतिमा सिंह एवं संतोष गुप्ता ने स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्श को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत और राष्ट्रगान हुआ।।




















































Leave a comment