Crime News / आपराधिक ख़बरे

डांसर से सामूहिक दुष्कर्म तीन संदिग्ध गिरफ्तार प्रोग्राम के दौरान झांसा देकर ले जाने का आरोप

आजमगढ़ की डांसर से सामूहिक दुष्कर्म तीन संदिग्ध गिरफ्तार प्रोग्राम के दौरान झांसा देकर ले जाने का आरोप, पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज
मेडिकल जांच व कोर्ट में बयान की तैयारी, पुलिस कर रही गहन पूछताछ
आरा (भोजपुर)। आरा के भोजपुर जिला में उत्तर प्रदेश की एक महिला डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। इस संबंध में रविवार को संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला की रहने वाली महिला डांसर एक ऑर्केस्ट्रा कंपनी में कार्यरत है। शनिवार की रात वह एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे झांसा देकर अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को आरोपितों के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से तीन संदिग्ध आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। राजेश शर्मा, एसडीपीओ जगदीशपुर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुख्य आरोपित समेत दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा तथा न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh