Accidental News / दुर्घटना की खबरें

दाह संस्कार से लौटते समय आटो पलटने दो की मौत, वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में दाह संस्कार से लौटते समय जीयनपुर थाना क्षेत्र के जमसर पेट्रोल पंप के सामने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर रविवार को आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो की मौत हो गई और चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। शहर के फरास टोला से आटो में सवार होकर कुछ लोग दाह संस्कार में शामिल होने के लिए मुक्तिधाम दोहरीघाट गए थे। वापस लौटते समय अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। हादसे में फरास टोला आजमगढ़ निवासी संदीप प्रजापति (30) और छेदी (55), जगदीश और सुभाष को गंभीर चोटें आईं। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संदीप प्रजापति और छेदी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे में सुनील, सुजीत, गुड्डू और अमन को हल्की चोटें आई थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव निवासी 34 वर्षीय मनोज यादव शनिवार की देर शाम जीयनपुर से अपनी बाइक से घर आ रहे थे। सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल मनोज को रौनापार बाजार स्थित निजी अस्पताल पर ले गए और परिजनों को सूचना दी। मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में बड़ा था जो जीयनपुर मार्केट में किसी दुकान पर कार्य करता था। मृतक की दो बच्चियां आस्था 11 व सृष्टि 08 वर्ष हैं। थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh