पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दीदारगंज की आयशा चौहान 200 मीटर दौड़ में मंडल चैम्पियन
दीदारगंज -आजमगढ़ । पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय दीदारगंज की आयशा चौहान ने मंडल स्तर पर आयोजित दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान एवं 400 मीटर दौड़ में मंडल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता 13 एवं 14 फरवरी को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दीदारगंज की छात्रा आयशा चौहान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस जीत के साथ ही विद्यालय की टीम ने प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपना स्थान भी सुनिश्चित कर लिया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश स्तर पर भी विद्यालय के छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।
इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे फूलपुर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।



















































Leave a comment