Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वसई के ट्यूगरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का महापर्व

वसई/मुंबई: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वसई स्थित प्रसिद्ध ट्यूगरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दूर-दूर से आए श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
मंदिर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष सजावट से भव्य रूप दिया गया है। रात से ही “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कई श्रद्धालु व्रत रखकर पूरी रात जागरण और भजन-कीर्तन में शामिल हो रहे हैं।
मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन और श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मंदिर पहुंचकर जल, बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक भी तैनात हैं, ताकि दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आज पूरे महाराष्ट्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में विशेष पूजन, भजन संध्या और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर भक्तों की अटूट आस्था और भक्ति भाव ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh