Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज में आर्यन मेंस कलेक्शन का हुआ भव्य उद्घाटन

दीदारगंज - आजमगढ़ ।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत न्यू चौक दीदारगंज स्थित दीदारगंज अंबारी मार्ग पर आर्यन मेंस कलेक्शन का सोमवार दोपहर को समाजसेवी सूरज सिंह व सपा नेता राम अचल यादव के हाथों क्षेत्रीय संभ्रांत जनों की उपस्थिति में फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सूरज सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय जनों को जरुरत की ड्रेस सामग्री के लिए दूर दराज की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। यहां पर ड्रेस मटेरियल के सामान भिन्न-भिन्न डिजाइनों एवं कलर में उचित दामों में मिलेंगे। इस अवसर पर प्रोपराइटर राम सोचन यादव, नरेंद्र यादव, दीपक यादव सोनू, विवेक सिंह, अरविंद यादव, चंद्रशेखर यादव, कुलदीप यादव, रामचंदर आदि लोग मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh