Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज थाना परिसर में श्री हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना

मार्टिनगंज (आजमगढ़): आस्था और श्रद्धा के वातावरण में दीदारगंज थाना परिसर में श्री हनुमान जी की भव्य मूर्ति की स्थापना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। यह पुनीत कार्य श्री रमेश चंद्र यादव ‘दरोगा’ द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप वैष्णवी, गिरिजा शंकर सोनी, राम प्रसाद उपाध्याय, प्रवीण गोंड, रजत सोनी, राजकुमार यादव, सुनील यादव, विवेक दास उपाध्याय, अशोक सोनी, गौरव यादव, रतन उपाध्याय, पप्पू प्रजापति, विजय शंकर सोनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार, मूर्ति को बड़ी माता मंदिर से हर्षोल्लास के साथ जुलूस के रूप में लाया गया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच छोटी माता मंदिर होते हुए थाना परिसर स्थित मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि थाना परिसर में भगवान हनुमान की स्थापना से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तथा शांति और सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh