Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ ने खेली जमकर होली

देवरिया :  जनपद को विभिन्न स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर एकदूसरे को अबीर और गुलाल लगाया । होली मिलन के इस मौके पर लोक गायक राकेश तिवारी के फगुआ गीतों पर दी तक थिरकते रहे कार्यकर्ता । वहीं कार्यक्रम स्थल पर पैराग्लाइडिंग के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की गई । सदर सांसद शशांक मणि के पुरवा स्थित कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सदर विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी, विजयलक्ष्मी गौतम, सुरेंद्र चौरसिया, रामाशीष राय, सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली । इस अवसर पर सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और रंगों का त्यौहार है हम सभी को प्रेम और सौहार्द के साथ इसे मानना चाहिए । उन्होंने सभी जनपद वासियों को रंगों के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सदर सांसद ने कार्यकर्ताओं संग होली के गीतों पर ठुमका भी लगाया । जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से प्रेम और सौहार्दपूर्वक होली मनाने का आग्रह किया । राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि होली की रंगों भरी खुशियों से आपका जीवन रोशन हो, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।
सदर विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि होली का त्योहार हमें प्रेम और एकता का संदेश देता है, हमे आपसी मतभेदों को भुलाकर सामाजिक समरसता की भावना को विकसित करना चाहिए । विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि होली के रंगों से आपका जीवन खुशियों से भर जाए, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, मारकंडे शाही, अंतर्यामी सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अजय शाही, गंगा सिंह कुशवाहा, अजय कुमार दुबे, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, विशंभर मिश्रा, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता इंजीनियर कौशल सिंह सेंगर, आनंद शाही,  डब्लू मणि त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह, प्रभाकर तिवारी, पवन कुमार मिश्रा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh