Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत डीआईजी व एसएसपी द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च

आजमगढ़।आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना कोतवाली पुलिस व पीएसी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर महिला अस्पताल, वेस्ली स्कूल, चौक, चकिया, पहाड़पुर तथा अन्य घनी आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों द्वारा
* बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
* ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
* मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई।
* सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उक्त फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अन्य अधिकारीगण, महिला पुलिस, थाना कोतवाली पुलिस बल एवं पीएसी बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
विशेष निर्देश दिए कि
* सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
* मस्जिदों एवं अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
* ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासनादेशानुसार निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए।
* सभी थाना प्रभारियों को निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपील की कि दोनों पावन अवसरों को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh